आगरा, दिसम्बर 3 -- तीर्थ नगरी सोरों में मार्गशीर्ष माह की तेरस को दर्जनभर से अधिक अखाड़ों के नागा साधु व संत शामिल रहे। बुधवार को शोभायात्रा के दौरान श्री शंभू पंचदस नाम आह्वान अखाड़ा के थाना पति महंत किशन गिरि, हरिद्वार के रवि गिरि, हरियाणा के करनाल से आए आकाश गिरि व तलाश, मुरादाबाद से आए महंत पूरन गिरि, महादेव गिरि, किछा से आए सोरों गिरि, इंदौर से आए थानापति रतन गिरि, गाजियाबाद आकाश गिरि, इस अखाड़ा के स्थानीय शिष्य सीताराम दुबे, नीरू चरौरे, गंगे मिश्र, रतन दुबे, राजेंद्र पठ्ठा आदि शामिल थे। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के महंत सोमवार गिरि बाबा बालक दास आश्रम, भरतपुर के हरिओम दास, मस्त मुनि, जयपुर से आए बलबंत दास, स्वतंत्र मुनि, हनुमान मुनि, बुलंदशहर के बाबा सागर मुनि, लक्ष्मण दास, उत्तराखंड से आए बलजीत मुनि व पंजाब से आए मछंद...