सीवान, जनवरी 7 -- बड़हरिया। प्रखंड के बड़हरिया तरवारा मुख्यमार्ग के सदरपुर मठिया स्थित नागा बाबा के समाधि स्थल पर 27 जनवरी को भव्य भंडारे के आयोजन को लेकर ग्रामीणों सहित आयोजन समिति के सदस्य के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। संत शिरोमणि सियाराम दास जी महाराज उर्फ नागा बाबा के 10 वी महोत्सव मनाने के लिए ग्रामीण लालबाबू सिंह के अध्यक्षता में बैठक कर इसके विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। लालबाबू सिंह और गुड्डू सिंह, निर्झर सिंह ने बताया कि नागा बाबा के समाधि स्थल पर भंडारे पर क्षेत्र के तमाम लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है। जिन्होंने तमाम लोगों से काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। वही सरपंच अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि नागा बाबा महोत्सव, विशाल भंडारे, निःशुल्क जांच शिविर, जागरण का आयोजन होना है। उसके अलावा प्रचार प्रसार, समाधि स्थल की सजा...