अलीगढ़, मार्च 18 -- - उधारी की रकम न चुकाने पर बदमाशों ने अपहरण कर बंधक बनाया - एसपी देहात की सूचना पर नागालैंड पुलिस ने साढ़े चार घंटे में कराया मुक्त अलीगढ़। नागालैंड के दीमापुर में बंधक बनाए गए अलीगढ़ के एक युवक को पुलिस ने सकुशल छुड़ा लिया। युवक को उधार न चुकाने पर कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया था और पत्नी से फिरौती की मांग करने लगे। पत्नी की शिकायत पर एसपी देहात ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नागालैंड पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद साढ़े चार घंटे में पुलिस युवक को मुक्त कराकर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। मूल रूप से बुलंदशहर के डिबाई निवासी खालिद अलीगढ़ की लोको कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने अपने भांजे साजिद के साथ दीमापुर में फेरी लगाने का काम शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, करीब छह महीने पहले साजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.