जमशेदपुर, फरवरी 3 -- बागबेड़ा नागाडीह में चार लोगों की हत्या के मामले में आठ वर्ष बाद सरेंडर कर जेल गए आरोपी डॉक्टर मार्डी ने जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है। डॉक्टर मार्डी ने एडीजे-1 की अदालत में जमानत याचिका दी है। इसी मामले में अदालत पहले ही पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। मालूम हो कि 18 मई 2017 की शाम बच्चा चोरी की अफवाह के कारण बागबेड़ा नागाडीह में ग्रामीणों ने लाठी और पत्थर से मारकर जुगसलाई नयाबाजार के तीन युवक विकास वर्मा, गौतम वर्मा और गंगेश की हत्या कर दी थी। युवकों को बचाने के दौरान उनकी दादी रामसखी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई थी। एडीजे-1 की अदालत ने अक्तूबर 2025 में मामले में दोष सिद्ध होने पर पांच आरोपियों राजाराम हांसदा, रेंगो पूर्ति, गोपाल हांसदा, सुनील सरद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.