प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता माघ मेला क्षेत्र के नागवासुकि मार्ग पर सेक्टर दो को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। यहां पर सेक्टर दो ए को प्रयाग वाल नगर नाम दिया जाएगा। तीर्थ पुरोहितों से बात करने के बाद मेला प्रशासन के अफसरों ने इसके लिए आश्वासन दिया। प्राधिकरण के इस आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों ने विरोध थाम दिया और उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया। मेला प्रशासन ने तीर्थ पुरोहितों से सहयोग मांगा और सभी समस्याओं को समय के साथ दूर करने का भी आश्वासन दिया। तीर्थ पुरोहितों की जमीन घाटिया समाज को देने का विरोध करते हुए प्रयागवाल सभा के सदस्यों ने मंगलवार सुबह ओल्ड जीटी मार्ग पर प्रदर्शन किया। जैसे ही उनके एकत्र होने की सूचना मिली तो एसडीएम मेला विवेक शुक्ला ने वार्ता के लिए बुलाया। मेला प्राधिकरण कार्यालय में हुई वार्ता में...