सहारनपुर, फरवरी 10 -- गांव सरसीना में सड़क हादसे में वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर की गई है। घटना 8 फरवरी की शाम करीब पांच बजे की है, जब सरसीना निवासी वृद्धा खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रही थीं। तहरीर के अनुसार, पीछे से तेज गति से आ रही कार ने वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय दोबारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घायल महिला को किसी तरह वाहन के नीचे से निकालकर नागल सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.