आगरा, दिसम्बर 12 -- नागरी प्रचारिणी में आज किस्से कहानियां सुनायी जाएंगी। साहित्य और संस्कृति की प्रमुख नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्कालय में आज कहानियों की एक विशेष शाम सजने जा रही है। रंगकर्मी अनिल शुक्ला ने बताया कि 'किस्से-कहानी' शृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में कथाकार सत्यनारायण अपनी बहुचर्चित कहानी 'रामी' का पाठ करेंगे। 'रामी' कहानी, जो अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों के लिए साहित्य जगत में विशेष पहचान रखती है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को कहानी कहने की वाचिक परंपरा से जोड़ना और समकालीन साहित्य पर चर्चा करना है। इस आयोजन में शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों, रंगकर्मियों और कला प्रेमियों के जुटने की संभावना है। कहानी पाठ के उपरांत कहानी के शिल्प और उसके सामाजिक संदेश पर एक संक्षिप्त विमर्श भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.