बांदा, दिसम्बर 29 -- बांदा, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित ऐतिहासिक नागरी प्रचारक पुस्तकालय के नवीन भवन में डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी। निर्माण के लिए रविवार को नगर पालिका चेयरमैन ने विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास किया। नया भवन लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से विकास प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में पीडब्ल्यूडी बनाएगा। शिलान्यास समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु व एडीएम (नमामि गंगे) मदन मोहन वर्मा एवं एडीएम (राजस्व) कुमार धर्मेंद्र व संस्था उपाध्यक्ष शांतनु चतुर्वेदी तथा सचिव रोहन सिन्हा ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। मदन मोहन वर्मा ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान के मंदिर होते हैं जो समाज के नैतिक व बौद्धिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारकेश यादव (मंडेला) ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में पुस्तकों तक सरल पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.