लखनऊ, मार्च 25 -- जानकीपुरम निकट गुडम्बा थाना कुर्सी रोड के सामने स्थित बड़े पार्क में आसपास के गांव के लोग आज भी शवदाह कर रहे हैं। इससे पार्क के आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पार्क के एक हिस्से में स्थित शवदाह स्थल को स्थानांतरित किए जाने का निर्देश हाईकोर्ट भी दे चुका है। बावजूद इसके स्थानांतरित नहीं किया गया। नागरिक सुविधा दिवस में आए लोगों की इस गुहार पर कमिश्नर ने तत्काल शवदाह गृह को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। सुविधा दिवस में कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लाल बाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित नागरिक सुविधा दिवस की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वह लोग जानकीपुरम निकट गुडम्बा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.