वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड तथा बाबा अमरनाथ आश्रम एवं महावीर कुंड निगरानी समिति की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा। डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय के नेतृत्व में लगे शिविर में 21 यूनिट रक्तदान हुआ। डिप्टी डिविजनल वार्डेन एके विश्वकर्मा, समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, सेक्टर वार्डेन अंजनि कुमार सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...