जौनपुर, जुलाई 29 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में नागरिक सुरक्षा कोर के संबंध में जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि भारत सरकार नागरिक सुरक्षा अधिनियम-1968 के तहत यह सेवा प्रारंभ की गई थी, जिसका उद्देश्य युद्ध, आपदा या अन्य आपात स्थितियों में नागरिकों की रक्षा, संपत्ति की सुरक्षा के दृष्टिगत जनकल्याणकारी कार्य किए जाने हैं। यह सेवा अवैतनिक होगी। लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार वे त्योहारों के दौरान, किसी भी प्रकार की महामारी, आपदा इत्यादि की स्थिति में अपनी सेवा दे सकते हैं। वालंटियर के रूप में कार्य कर सकते हैं। यह विषय बेहद संवेदनशील और मानवीय है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.