आगरा, जनवरी 8 -- नागरिक सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से 360 वार्डनों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी। चार दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम 9 जनवरी से शुरू हो रहा है और 12 फरवरी तक चार सत्रों में चलेगा। उप नियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक सत्र में 90-90 वार्डन/स्वयंसेवक प्रशिक्षित होंगे। प्रशिक्षण में एसडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। पहला सत्र 9 से 15 जनवरी तक होगा, जिसका शुभारंभ डीएम 9 जनवरी को सुबह 11 बजे डायमंड जुबली हॉल, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...