बांदा, फरवरी 19 -- बांदा, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षार्थियों को नागरिक शास्त्र के सवालों ने उलझाया। वहीं कंप्यूटर व सिलाई के प्रश्नों ने छात्र-छात्राओं को खुश कर दिया। दूसरे दिन परीक्षा में दोनों पालियों में 364 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। छह सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और कक्षों में जाकर सघन तलाशी ली, पर कहीं कोई नकलची नहीं मिला। जबकि गुरुवार को ज्यादातर परीक्षा केंद्र ऑनलाइन रहे और मानीटरिंग सेल से निगरानी होती रही। यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में सुबह साढ़े आठ बजे से हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय का पेपर हुआ। इसमें 1374 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें 1335 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 39 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं आ सके। इसी तरह इंटरमीडिएट व्यवसायिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.