भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। हसनगंज में गुरुवार को नागरिक विकास समिति (दक्षिणी क्षेत्र) के अध्यक्ष कृष्णा साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 9 मार्च (रविवार) को होली मिलन समारोह करने का फैसला हुआ। यह संध्या 3:00 बजे से मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान के प्रशाल में आयोजित होगा। सचिव राकेश रंजन केसरी ने बताया कि इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में विनोद पंडित, निरंजन साह, कौशल किशोर ठाकुर, सुमन आनंद, शिवराज मोदी, जसविंदर सिंह, रजनीश कुमार, रेखा कुमारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.