मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नागरिक मोर्चा ने बुधवार को देश की दो महान विभूतियों की जयंती मनाई। महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की 136वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। भारत माता नमन स्थल पर स्थापित राजेंद्र बाबू की आदमकद प्रतिमा पर नागरिक मोर्चा के साथ नगरवासियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा, अधिवक्ता आशा सिंह, स्वतंत्रता सेनानी महेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, सतेन्द्र कुमार सत्येन, डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...