गुड़गांव, फरवरी 7 -- सोहना, संवाददाता। क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय नागरिक अस्पताल में अब मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से अब मानसिक रोगियों को इलाज के लिए शहर से बाहर रेफर नहीं किया जाएगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों के समय व धन दोनों की बचत होगी। नागरिक अस्पताल में अब सप्ताह के चार दिन मनोरोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होंगी। सोमवार से लेकर गुरुवार तक गुरुग्राम से विशेषज्ञ डॉक्टरों को यहाँ ओपीडी के लिए बुलाया जाएगा। खास बात यह है कि इन चारों दिन अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में मौजूद रहेंगे। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी पंजीकरण प्रक्रिया में मनोरोग विभाग को आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया है। दूर होगी रेफरल की समस्या अभी तक सोहना और आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.