शामली, जनवरी 12 -- कस्बे में सडक सुरक्षा अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा प्रभावी रूप से यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की गई। एस आई प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन नागरिकों को सख्ती से करना चाहिए हेलमेट पहनना सीट बेल्ट लगाना यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इस अवसर पर एसआई प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के तहत और जलालाबाद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यातायात प्रहरी नियुक्त किए गए। यातायात प्रहरी के रूप में शावेज़ खान, अब्दु...