सहरसा, जनवरी 1 -- सहरसा, नगर संवाददाता।अब जिले के नागरिक बिहार सरकार की सभी सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।राज्य सरकार ने सभी सरकारी सेवाओं को और अधिक आसान और जनता के लिए सुलभ बनाने की तैयारी कर ली है।अब लोगों को घर बैठे हीअलग-अलग प्रमाण पत्र मिल जाएंगे। बुजुर्गों के लिए घर पर ही नर्सिंग की सुविधा मिल जाएगी।नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की कवायद के तहत राज्य सरकार ने आम नागरिकों से इस सबंध में सुझाव मांगा है। चार जनवरी तक लोगों से मिले सुझावों की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बीते दिनों राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सहरसा डीएम ने उप विकास आयुक्त, नगर निगम आयुक्त,अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन,सिविल सर्जन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ , सभी सीओ ,नगर परिषद व नगर पंचायत...