किशनगंज, नवम्बर 26 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को संविधान अंगीकार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'संविधान दिवस समारोह' बड़े ही गरिमामय और प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। समारोह की शुरुआत संविधान की मूल भावना, उसकी प्रासंगिकता और भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन व्यवस्था का आधार नहीं, बल्कि यह नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और राष्ट्रीय मूल्यों का संरक्षक भी है। मुख्य समारोह के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की रक्षा, पालन एवं राष्ट्रहित में कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने ...