नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- भारत ने बांग्लादेश के उस दावे का सच बता दिया है, जिसमें उसने कहा है कि उसके तीन नागरिकों को भारत में मार डाला गया। भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक यह तीनों बांग्लादेशी स्मगलर थे। इन तीनों ने अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार की थी। इन्होंने एक गांववाले को मार डाला था। जानकारी के मुताबिक यह घटना 15 अक्टूबर को हुई थी। बता दें कि बांग्लादेश ने अपने नागरिकों के लिए न्याय की मांग की है। साथ ही तत्काल और पारदर्शी जांच की भी बात उठाई है। ढाका ने इसको लेकर विरोध भी दर्ज कराया है। भारत ने ढाका के नैरेटिव का पर्दाफाश करते हुए घटना की हकीकत बयां की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह घटना भारतीय सीमा के तीन किलोमीटर अंदर हुई थी। बयान के मुताबिक इन तीनों घुसपैठियों ने त्रिपुरा के बिदियाबिल गांव से एक मवेशी को चुराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.