टिहरी, नवम्बर 26 -- पांचवें धाम के रूप में प्रसिद्ध सेम-मुखेम नागराजा मेला के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्र की देव डोलियों का मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। हजारों की संख्या में स्थानीय और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान नागराजा के मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। स्कूली छात्र-छात्राओं में मेला में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए आयोजन समिति को बधाई देते हुए कई घोषणाएं की। इसके साथ ही त्रैवार्षिक मेले का विधिवत समापन भी हो गया। बुधवार को सेम-मुखेम मेला के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समूह को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। कहा कि कारणवश वह मेला में प्रतिभाग नहीं कर पाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर और धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई रखने की अपील की। सीएम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.