गुमला, फरवरी 16 -- गुमला संवाददाता। डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने सोमवार को गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर नागफेनी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 1. 82 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान में सबसे अधिक कार्रवाई मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों पर हुई। तेज और कानफोड़ू आवाज करने वाली फटफटिया बाइकों को रोका गया और मौके पर ही उनके साइलेंसर उतरवाए गए। डीटीओ ने स्पष्ट किया कि कंपनी फिटेड साइलेंसर से छेड़छाड़ कर ध्वनि प्रदूषण फैलाना और सड़क पर दहशत पैदा करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग कर चल रहे ट्रक और हाईवा भी रडार पर रहे। क्षमता से अधिक माल लदे वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया गया। डीटीओ ने चालकों को चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग से सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं और यह गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। इसके अलाव...