मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- शहर के नागफनी क्षेत्र में जानलेवा हमले में दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। गुरुवार को जिला जज भानुदेव शर्मा ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी पर बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नागफनी के नवाबपुरा निवासी नगमा पत्नी मो. आसिफ ने 14 जनवरी 2011 को बेटे पर जानलेवा हमले की तहरीर दी थी। तहरीर में कहा कि क्षेत्र में चौरासी घंटा के पास बाग गुलाबराय के आरोपी बब्लू उर्फ जमीर ने पुत्र पर जानलेवा हमले के इरादे से फायर किया। इस हमले में वह बाल बाल बच गया। मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में हुई। डीजीसी नितिन अग्रवाल व एडीजीसी संजीव अग्रवाल ने अभियोजन ने पैरवी की। अदालत में पुलिस रिपोर्ट व साक्ष्य के आधार पर बब्लू उर्फ जमीर को दोषी को दस साल की सजा और बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.