नई दिल्ली, मार्च 22 -- नागपुर में हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि सार्वजनिक संपत्ति को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दंगाइयों से ही करवाई जाएगी। अगर वे भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी और जरूरत पड़ी तो बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाएगी। फडणवीस ने बताया कि अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां जारी रहेंगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 68 सोशल मीडिया पोस्टों की पहचान कर उन्हें डिलीट किया जा चुका है।विदेशी ताकत का हाथ नहीं: सीएम फडणवीस मुख्यमंत्री ने इस घटना को लेकर तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इसमें किसी विदेशी ताकत या बांग्लादेशी लिंक का हाथ नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.