मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मड़वन, एक संवाददाता। महाराष्ट्र के नागपुर से बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एंबुलेंस से प्रकाश कुमार का शव पहुंचा। 19 दिसंबर को पानी टंकी के ढहने से उसमें दबकर प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका नागपुर में ही इलाज चल रहा था। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। प्रकाश को तीन साल का पुत्र सत्या कुमार एवं चार साल की पुत्री मिस्टी कुमारी है। परिजनों ने शव का दाहसंस्कार कर दिया। पुत्र सत्या ने उन्हें मुखाग्नि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...