देवघर, जनवरी 19 -- 19 से 22 जनवरी 2026 तक नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित 36 वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए झारखंड पुरुष एवं महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम नागपुर पहुंची। इस बात की जानकारी देते हुए संताल परगना टेनिस बॉल क्रिकेट के प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि पिछले दिनों रांची में आयोजित चयन प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर मे आयोजित की गई थी। झारखंड टीम के शामिल चयनित खिलाड़ियों के पुरुष टीम में मंजर आलम (कप्तान), आदर्श राज, असफाक, जैनुल हक, लक्ष्मण यादव, नितेश पासवान, ओम मंडल, तनिष तांती, परमेश्वर प्रधान, आदित्य यादव, वैभव प्रधान, फैजान सोहेल अंसारी, मो. इमैमुल हक, मेहर आलम एवं कोच ओवैश अंसारी शामिल हैं। जबकि झारखंड महिला टीम में भूमि कुमारी (कप्तान), लक्ष्मी हेंब्...