बोकारो, जनवरी 9 -- इस्पातनगरी बोकारो से विधि (लॉ) की पढ़ाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता के लिए बोकारो के तथागत ठाकुर को नागपुर में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह के दौरान बाबा साहेब अम्बेडकर महाविद्यालय दीक्षाभूमि के मेधावी छात्र तथागत ठाकुर एलएलबी (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने के लिए कुल पांच स्वर्ण पदकों से सम्मानित किए गए। नेशनल फायर सर्विस कॉलेज राजनगर, नागपुर के सभागार में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर के अध्यक्ष कुलपति डॉ. अनंत पांढरे के हाथों तथागत को सम्मानित किया गया। समारोह में वर्ष 2024 और 2025 में आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को दर्जनों राष्ट्रीय ख्यातिप्...