लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ से नागपुर के बीच सीधी उड़ान 29 मार्च तक ही परिचालन करेगी। फिलहाल एयरलाइंस की ओर से इसकी सूचना नहीं दी गई है लेकिन आगे की बुकिंग बंद हो गई है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार तकनीकी कारणों से दोनों फ्लाइटों का संचालन स्थगित किया गया है। लखनऊ से फ्लाइट 6ई 7462 सुबह 7:25 बजे लखनऊ से उड़ान भरती है। दो घंटे का सफर तय कर के यह 9:25 बजे नागपुर पहुंचती है। इसी तरह नागपुर से फ्लाइट 6ई 7467 शाम 18:25 बजे उड़ान भरकर शाम 20:20 बजे लखनऊ उतरती है। यह नियमित फ्लाइट लम्बे समय से दोनों शहरों को जोड़े हुए थी। इकलौती फ्लाइट बंद होने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। एक यात्री अवनीन्द्र गौतम ने एक्स पर पोस्ट किया है कि, दोनों शहरों के बीच फ्लाइट बंद नहीं होनी चाहिए। बहुत से लोग अयोध्या दर्शन करने इसी फ्लाइट से जाते हैं। दरअसल, एक मार्च से रन...