रांची, सितम्बर 24 -- रांची। स्वर्गीय अशोक नागपाल की नौवीं पुण्यतिथि पर रांची नागरिक समिति ने बुधवार को फिरायालाल चौक पर पौधों का वितरण किया। इसमें 500 पौधों का वितरण हुआ, जिसमें विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और समाज में सकारात्मक संदेश देना था। कार्यक्रम में संदीप नागपाल, चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राजेंद्र सरावगी, पवन शर्मा, किशोर मंत्री, मदन सेन कुजारा, विजय खन्ना, मुकेश काबरा समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...