मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड में विभिन्न जगहों पर नाग पंचमी का त्योहार श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नाग देवता को दूध-लावा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। करजा विषहर स्थान पर मेले का आयोजन हुआ। यहां नाग देवता को साक्षी मानकर विषहर स्थान पर लगे पेड़ की पूजा की गई। यहां भक्तों द्वारा दूध-लावा व मुकुंदाना चढ़ाया गया। परिवार की खुशहाली, सुरक्षा व अमन चैन की दुआ मांगी गई। मेले में लगी विभिन्न तरह की मिठाई की दुकान, झूला व मीनाबाजार का महिलाओं और बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.