संतकबीरनगर, जुलाई 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में श्रावण मास के पंचमी के दिन मंगलवार को नागपंचमी के पर्व श्रद्वा व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में दर्शन के बाद दुग्धाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण के लिए याचना किया। श्रद्धालुओ ने घरों में दूध लावा का भोग लगाकर नाग देवता का आवाहन किया। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। धार्मिक मान्यताओ के अनुसार जो भी भक्त इस दिन विधि विधान से नाग देवता की पूजा करता है उसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। उसके साथ परिवार को नाग भय भी नहीं रहता है। भगवान शिव व नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजन जाता है। तामेश्वरनाथ धाम के साथ खलीलाबाद के शिव मंदिरों, पौली, धनघटा, मेंहदावल, महुली, नाथनगर, मोलनापुर, काली जगदीशपुर, ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.