लखनऊ, फरवरी 20 -- ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर नाक की हड्डी के गंभीर फ्रैक्चर से जूझ रही युवती को राहत प्रदान की है। फ्रैक्चर होने से उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। ऑपरेशन के बाद मरीज ठीक है। अब वह सामान्य स्थिति में सांस ले पा रही है। लखनऊ निवासी नेहा (22) करीब 11 माह पहले सड़क हादसे में चोटिल हो गई थीं। नाक की हड्डी (नैसल बोन) में फ्रैक्चर हो गया था। उस समय इसका इलाज नहीं कराया गया था। केजीएमयू प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें ऑगमेंटेशन राइनोप्लास्टी की सलाह दी थी। नौ माह से वह केजीएमयू में फॉलोअप पर थीं। ऑपरेशन न होने से सांस लेने में परेशानी बढ़ गई थी। परिवारीजन मरीज को लेकर ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। ईएनटी विभाग की डॉ. अनित्य श्रीवास्तव ने मरीज को देखा। पैथोलॉजी व रेडियोलॉज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.