सहरसा, फरवरी 5 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के सिरवार वीरवार पंचायत अंतर्गत नाकुच स्थित बाबा कारु के आराध्य देव भगवान नकुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी 8 फरवरी से 12 फरवरी तक पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामीणों के संयुक्त आयोजकत्व में संपन्न होगा। कथा प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वृंदावन से पधार रहीं कथावाचिका देवी पूर्णिमा गार्गी प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्री शिव महापुराण की कथा का वाचन करेंगी। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों द्वारा पंडाल, ध्वनि व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.