लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, संवाददाता। नाका इलाके में दसवीं के छात्र ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नाका के कायमखेड़ा निवासी 15 वर्षीय अंश शर्मा एक निजी कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। उसके ताऊ अवधराम ने बताया बुधवार को ठंड के चलते अंश स्कूल नहीं गया था। उसके पिता घनश्याम मजदूरी के लिए गए थे। दोपहर उसकी मां स्मिता जब कमरे में पहुंची तो अंश को मफलर के सहारे फंदे से लटकता देखा। बेटे को इस तरह देख उनकी चीखें निकल गईं। परिजनों ने अंश को फंदे से उतार कर ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र की मोतीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार तिवारी ने बताया की अंश की मौत के बाद उसके परिजन ट्रामा सेंटर से शव लेकर घर चले गए थे। घटना का...