गंगापार, जनवरी 8 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड निरंतर बढ़ने के बावजूद मांडा के सरकारी पांचों गोशाला में ठंड से गोवंशों के बचाव की कोई खास व्यवस्था न होने से ठंड में रातभर कांपते गोवंश दिन-दिन भर धूप न निकलने और रात के शीतलहरी से किसी तरह जी रहे हैं। फटी व आधी अधूरी पन्नी गोवंशों को ठंडी से बचाव में नाकाफी साबित हो रहे हैं। मांडा क्षेत्र में कुल पांच सरकारी गो आश्रय केंद्र हैं, जिनमें गुरुवार को मांडा खास में 345, भवानीपुर के देवरी गोशाला में 313, ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गोशाला में 165, पियरी में 215 और केड़वर में 213 गोवंश सहित पांचों गोशाला में कुल 1251 गोवंश रखे गए हैं। पिछले एक सप्ताह से बढ़ी ठंड के बावजूद एक भी गोवंश का किसी भी गोशाला में मौत नहीं हुआ है। हालांकि देवरी और पियरी गोशाला में गोवंशों के मौत की बात ग्रामीण ...