चाईबासा, फरवरी 6 -- चाईबासा। नाई विकास मंच तथा नई विकास मंच महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक गुरुवार को रंजन ठाकुर के आवास में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 फरवरी को नाई विकास मंच महिला मोर्चा की स्थापना दिवस हनीवेल टेंट हाउस सरायकेला मोड में दिन के 11:00 बजे से मनाया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने कहा कि आज संकुचित विचार से ऊपर उठकर समाज के हित में काम करने की जरूरत है। महंगाई और दैनिक घरेलू खर्च को ध्यान में रखते हुए समाज की महिलाओं को भी अपने योग्यता के हिसाब से कोई काम करना होगा। बैठक में दीपनंदन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, दिलीप ठाकुर, राजीव ठाकुर, पूनम ठाकुर ,रंजन ठाकुर, रमेश प्रमाणिक, छाया देवी, रेणु देवी आदि उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...