जमुई, नवम्बर 21 -- जमुईउ । निज संवाददाता सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष के सभागार में गुरुवार को नाइट बल्ड सर्वे कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी देते हुये एसीएमओ डॉ अरविंद कुमार द्वारा बताया गया कि बीते बुधवार को जिले के पांच प्रखंड जमुई, लक्ष्मीपुर, बरहट, अलीगंज तथा सिकंदरा के एलटी, सीएचओ, एएनएम एवं आशा कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था। जबकि गुरुवार को चकाई, सोनो, झाझा, गिद्धौर तथा खैरा के एलटी, सीएचओ, एएनएम एवं आशा कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रमोद कुमार तथा सहयोगी संस्था पिरामल से रजनीश कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार, लेप्रा सोसाइटी से सत्येन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.