किशनगंज, अगस्त 25 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में चलाए जा रहे नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बंदरबाड़ी गांव में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित सर्वे में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से 300 लक्ष्य के विरुद्ध 306 ब्लड सैंपल एकत्रित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे का दूसरा चरण 24 से 27 अगस्त तक बेसरबटी पंचायत के चुरली गांव में चल रहा है। यहां पहले दिन ही व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बताया कि फाइलेरिया का परजीवी रात में सक्रिय होता है, इसलिए रात 8:30 से मध्यरात्रि 12 बजे के बीच ब्लड सैंपल देना जरूरी है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.