मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- सदर अस्पताल के सभागार में गुरुवार को नाइट ब्लड सर्वे के सफल आयोजन के लिए सभी प्रखंडों के सीएचओ, एएनएम और कैंप इंचार्ज को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान सभी को सही प्रकार से सैंपल लेने, उनके प्रबंधन सहित जांच के सही तरीकों के बारे में बताया गया है। इस दौरान जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि इससे फाइलेरिया प्रसार का सही आंकड़ा उपलब्ध हो पाएगा, जिससे सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवाओं के एडमिनिस्ट्रेशन में आसानी होगी। वहीं, डब्ल्यूएचओ की रिजनल समन्वयक डॉ. माधुरी देवराजु ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) पूरी तरह से वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है। हर सत्र में कम से कम तीन सौ सैंपल लेना जरूरी है। सर्वे रात में साढ़े आठ बजे के बाद और 12 बजे के पहले होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फाइलेरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.