साहिबगंज, मार्च 31 -- साहिबगंज। कृषि कार्यालय के नाइट गार्ड संतोष मोदी हत्याकांड में फरार चल रहे विक्की मंडल को जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने रविवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। शहर के प्रेमनगर के रहने वाले संतोष मोदी की हत्या 12 जून 2023 को रात को घर लौटते समय घात लागए अपराधियों ने साक्षरता चौक से थोड़ा आगे कृषि कार्यालय के सामने गोली मारकर कर दी थी। इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विक्की मंडल झंडा मेला मैदान के पास रविवार को दिन में कुछ लोगों के साथ बैठकर पंचायती कर रहा है। जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ सादे लिवास में मौके पर पहुंच घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। वहां पंचायती में मौजूद कुछ लोग पहले अनजान व्यक्ति समझकर पुलिस का वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.