आरा, अप्रैल 6 -- शाहपुर। प्रखंड के सोनबरसा हाई स्कूल के मैदान में शिवदत्त ब्रह्मबाबा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उद्घाटन युवा समाजसेवी किशुनजी मिश्रा, नगर पंचायत बिहिया के अध्यक्ष सचिन गुप्ता और समाजसेवी श्यामनंदन ओझा ने संयुक्त रूप से किया। मैच में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला नगर पंचायत गोपालपुर बनाम यंग फैशन करनामेपुर के बीच हुआ। इस मुकाबले में यंग फैशन करनामेपुर टीम विजयी रही। मैच में विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि किशुन जी मिश्रा ने ट्रॉफी सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निकेश मिश्रा, विकास, पंकज सहित युवा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.