नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर दिया। इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पादरी सहित कई श्रद्धालुओं का अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद राष्ट्रपति टीनुबू ने दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका (जी-20 शिखर सम्मेलन) और अंगोला (एयू-ईयू सम्मेलन) की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। उनके कार्यालय के अनुसार उन्होंने क्वारा राज्य में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के आदेश दिए हैं तथा अपहृत सभी छात्राओं को सुरक्षित वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक बोर्डिंग स्कूल से 25 छात्राओं का अपहरण हुआ था। क्वारा राज्य पुलिस के प्रवक्ता अदेतून एजिर-अदेयेमी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे हमलावरों ने क्राइस्ट अपोस्टोलिक...