हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकियों द्वारा अपहृत झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पांचों भारतीय मजदूर सुरक्षित अपने देश भारत लौट आए हैं। सभी मजदूर फिलहाल मुंबई में हैं, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सरकारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे शीघ्र अपने घर लौटेंगे। यह जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने दी। अपहृत मजदूरों में संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो एवं उत्तम महतो शामिल हैं। इनका अपहरण 25 अप्रैल 2025 को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी (सकोइरा क्षेत्र) से हुआ था। सभी मजदूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड की पावर ट्रांसमिशन परियोजना में कार्यरत थे। इस घटना के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.