गिरडीह, जनवरी 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। नाइजर में अपह्वत बगोदर के पांचों प्रवासी मजदूरों की सकुशल घर वापसी हो गई है। तीन मजदूरों की सोमवार को घर वापसी हुई जबकि दो मजदूरों की रविवार को ही घर वापसी हुई थी। रविवार को वापस लौटे मजदूरों में दोंदलो के फलजीत महतो, राजू महतो एवं चंद्रिका महतो शामिल हैं जबकि रविवार को मुंडरो के उतम महतो एवं दोंदलो के संजय महतो की वापसी हुई थी। मजदूरों की वापसी के साथ ही परिजनों का इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई और घर-परिवार में खुशियां लौट आई हैं। वापस लौटे मजदूरों से बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने उनके घर पहुंचकर और उनसे मिलकर खुशी जताई है। वहीं मजदूरों ने अपनी सकुशल वापसी के लिए उनके द्वारा की गई पहल के लिए आभार जताया है। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने मजदूरों से मिलकर हाल-चाल भी जाना है। अपहरण के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.