रांची, मई 3 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अफ्रीका के नाइजर में एक आतंकी समूह द्वारा अपहृत झारखंडवासी पांच श्रमिकों की सुरक्षित रिहाई का अनुरोध किया है। उन्होंने गृह मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि अपहृत सभी पांच श्रमिक झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर निवासी हैं। नाइजर की राजधानी नियामे से 115 किमी दूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी के कार्यस्थल से 25 अप्रैल को उनका अपहरण कर लिया गया है। यह घटना न केवल इन श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक त्रासदी है, बल्कि यह विदेशों में कार्यरत भारतीयों की सुरक्षा के प्रश्न को भी उजागर करती है। उन्होंने अमित शाह से आग्रह किया है कि भारत सरकार इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और नाइजर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.