गिरडीह, जून 5 -- गिरिडीह, कार्यालय संवाददाता पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकियों द्वारा अपहरण किए गए पाँच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर संजय मेहता लगातार प्रयास कर रहे हैं। ये सभी पाँच भारतीय नागरिक झारखंड के गिरिडीह जिले के बग़ोदर के निवासी हैं। यह घटना 25 अप्रैल को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी के सकोइरा में घटी। इस हमले में 12 नाइजर सैनिकों की जान चली गई थी। इस दौरान आतंकवादियों ने एक पावर ट्रांसमिशन परियोजना में काम करने वाले भारत के झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर के पांच मजदूरों संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, और उत्तम महतो का अपहरण कर लिया था। ये मजदूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) द्वारा संचालित प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। घटना की सूचना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.