बांदा, दिसम्बर 13 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा क्षेत्र के नांदादेव गांव में शनिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पूर्व में डाड़ा मऊ गांव में प्रस्तावित था, लेकिन वहां एक व्यक्ति का निधन हो जाने के कारण निरस्त कर दिया गया था। शिविर में 40 लोगों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इनमें अंत्योदय राशन कार्डधारक, पात्र गृहस्थी कार्डधारक तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग शामिल रहे। पात्र लाभार्थियों के कार्ड मौके पर तैयार किए गए। कैंप में पूर्व नौसेना अधिकारी राकेश वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों को आयुष्मान योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...