कटिहार, अप्रैल 22 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि प्रखंड के नंदाल ग्राम में आयोजित 48 घंटे से चल रहे 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ अनुष्ठान का सोमवार को धुलोट के साथ समापन किया गया। शुक्रवार की शाम से चल रहें 72 घंटे के हरि नाम संकीर्तन में बंगाल से आये दर्जनों मंडलियों ने हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के भजन गाकर भक्तों का मन मोह लिया। इस दौरान आसपास के गावों में वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम मे बलरामपुर विधानसभा के जदयू नेता रौशन अग्रवाल, तिलक साह, नारायण शील सुबोध दास एवं पुतुल दास शरीक हुए। जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने राधा कृष्ण मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी ग्राम वासियों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.