बिजनौर, फरवरी 3 -- घर से लापता युवक का शव मंगलवार को नांगल खादर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जांच न होने तक मौके से शव न उठाने देने की जिद पर अड़ गया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्मेंद्र की मौत जहरीले पदार्थ से होना आया है। जानकारी के अनुसार कोटसराय उर्फ रायपुर शेख ग्राम पंचायत के गांव मडैयो निवासी कार्मेंद्र पुत्र रतीराम उम्र 26 वर्ष सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे से घर से लापता था। जिसकी तलाश में परिजनों ने सभी रिश्तेदारी और आसपास की जगह खंगाल ली थी। कोई पता नहीं चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से तलाश में जुटे ग्रामीणों को कार्में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.