दिल्ली, फरवरी 8 -- Nangloi Jat Result: दिल्ली की नांगलोई जाट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज शौकीन ने जीत दर्ज की है। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रघुविंदर शौकीन तीसरे नंबर पर रहे। भाजपा प्रत्याशी मनोज शौकीन को 17 राउंड की गिनती के बाद कुल 75,275 वोट मिले, वहीं आप प्रत्याशी रघुविंदर शौकीन को 49,021 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी मनोज शौकीन ने रघुविंदर शौकीन को 26,251 वोटों से हराया। नांगलोई जाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। कांग्रेस प्रत्याशी रोहित चौधरी को कुल 32,028 वोट मिले।नांगलोई जाट में पिछले चुनावों का हाल पिछले दो चुनावों से इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। 'आप' के रघुविंदर शौकीन ने साल 2015 और साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। उससे पहले 2013 में हुए विधानसभा चुनावों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.